राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आर.जी.एच.एस.)
राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना का पुनर्गठन किया गया और इसका नाम बदलकर राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आर.जी.एच.एस.) कर दिया गया। यह राज्य की चिकित्सा सुविधाओं को सभी लोगों को समान रूप से और एक खिड़की के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयास करता है।
मेडिपल्स हॉस्पिटल जोधपुर में अग्रणी तृतीयक देखभाल अस्पताल है और राज्य के नागरिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा निदान सेवाएं, चिकित्सा उपचार और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए इसे राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आर.जी.एच.एस.) के साथ सूचीबद्ध किया गया है।
आर.जी.एच.एस. के अंतर्गत आने वाले विभाग हैं:
एनेस्थिसियोलॉजी
कार्डियोलॉजी - इनवेसिव और नॉन-इनवेसिव
कार्डियोथोरेसिक शल्य - चिकित्सा
क्रिटिकल एंड इंटेंसिव केयर
दंत विज्ञान
त्वचाविज्ञान और वेनेरोलॉजी
एंडोक्राइनोलॉजी
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (मेडिकल)
जनरल मेडिसिन
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सहित सामान्य सर्जरी
डायलिसिस सहित नेफ्रोलॉजी
न्यूरोलॉजी
न्यूरोसर्जरी
आब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजी
नेत्र विज्ञान
जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के अन्तर्गत ओर्थपेडीक सर्जरी
ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी
मनोरोग (ओपीडी)
रेस्पिरेटरी मेडिसिन
मूत्रविज्ञान
* ओपीडी और आईपीडी फार्मेसी सी.जी.एच.एस. / आर.जी.एच.एस. जयपुर मानदंडों के अनुसार आर जी एच एस योजना में शामिल हैं।
आर.जी.एच.एस. में ओपीडी परामर्श/जांच और आईपीडी प्रवेश की प्रक्रिया
आर.जी.एच.एस. में ओपीडी परामर्श/जांच के लिए -
आपको आर.जी.एच.एस. योजना के तहत ओपीडी परामर्श/जांच के लिए मेडिपल्स अस्पताल के आर.जी.एच.एस. काउंटर पर जाना होगा।
आपको आर.जी.एच.एस. काउंटर पर अपना आर.जी.एच.एस. कार्ड या आईडी कार्ड दिखाना होगा।
आप आर.जी.एच.एस. काउंटर पर अपना आर.जी.एच.एस. कार्ड दिखा कर परामर्श/जांच पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।और उस पर्ची से परामर्श/जांच करवा सकते है।
आर.जी.एच.एस. में आईपीडी प्रवेश के लिए –
यदि आपको सामान्य आईपीडी प्रवेश चाहिए तो आपको मेडिपल्स के आर.जी.एच.एस. काउंटर पर जाकर निम्नलिखित दस्तावेज दिखाकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी-
आर.जी.एच.एस. कार्ड
आईडी प्रूफ (आधार कार्ड को प्राथमिकता दें)
डॉक्टर नोट/संबंधित जांच पर्ची
आर.जी.एच.एस. में आपातकालीन आईपीडी प्रवेश के लिए -
आपको आपातकालीन आईपीडी में प्रवेश के लिए केवल अपना आर.जी.एच.एस. कार्ड अपने साथ लाना है। बाकी दस्तावेज एक समय अंतराल के बीच में प्रवेश के बाद जमा किए जा सकते हैं।